सड़क पर भीड़ कम करने के लिए वाहनों की होगी जांच, बिना मास्क 500 रुपए फाइन
सड़कों पर अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए प्रशासन ने व्यापक पैमाने पर दोपहिया-चारपहिया वाहनों के कागजात की जांच करने का फैसला किया है। प्रशासन बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों से एक हजार व बिना मास्क वाहन चलाते पकड़े जाने पर पांच सौ रुपए जुर्माना की वसूली की जाएगी। प्रशासन ने सड़कों पर भीड़ हटाने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन लोग अनावश्यक रूप से सड़कों पर निकलने से परहेज नहीं कर रहे हैं।
इसलिए प्रशासन ने वाहन जांच को सख्ती से लागू करने का फैसला किया है। यह अभियान बुधवार के बाद कभी भी एक साथ शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहे पर शुरू किया जाएगा। डीसी सूरज कुमार ने जूम एप के माध्यम से एसएसपी एम तमिल वाणन, डीटीओ दिनेश कुमार व ट्रैफिक डीएसपी शिवेंद्र के साथ बैठक की। डीटीओ कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद होम क्वारेंटाइन में थे, इसलिए अभियान को रोका था। डीटीओ होम क्वारेंटाइन की अवधि पूरी करने के बाद मंगलवार को ड्यूटी पर लौट आए हैं। इसके बाद अभियान को शुरू करने का फैसला लिया है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें