भूमि विवाद में हुई मारपीट में महिला सहित 4 घायल
डूमरी थाना क्षेत्र के नागाबाद पंचायत स्थित अरवाटांड़ गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों का डुमरी रेफरल अस्पताल में ईलाज किया गया। जिसमें से दो घायलों को धनबाद रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक गैरमजरूवा जमीन में कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद होने के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया।
इस मारपीट में एक पक्ष के अर्जुन यादव, बिनोद यादव, परन गोप और बसंती देवी जबकि दूसरे पक्ष से बासुदेव यादव और हेमलाल यादव घायल हो गया। परिजनों ने घायलों को ईलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल लाया जहां प्राथमिक ईलाज के बाद परन गोप और बसंती देवी को धनबाद रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद डुमरी पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें