साेशल डिस्टेंसिंग के साथ मस्जिद और घरों में पढ़ी गई बकरीद की नमाज, मांगी दुआ - AKB NEWS

साेशल डिस्टेंसिंग के साथ मस्जिद और घरों में पढ़ी गई बकरीद की नमाज, मांगी दुआ

शनिवार को गांडेय प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सादगीपूर्ण तरीके से ईद उल अजहा की नमाज अदा की। वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर लोगों ने सामाजिक दूरी के साथ अपने अपने घरों में नमाज़ अदा की। मस्जिदों में भी सोशल डिस्टेंसिग के साथ कुछ गिने-चुने लोगों ने नमाज़ अदा कर देश एवं समाज के अमन की दुआ की। इस दौरान गांडेय, बडकीटांड, पांडेयडीह, शितलाटांड, गिरनिया, डोकीडीह,

चम्पापुर, महेशमरवा, मंडरडीह, फुलजोरी, परतापुर, घाटकुल, पहरीडीह, बाकीकला, करमय सलैया, पर्वतपुर, कोरीडीह समेत विभिन्न मस्जिद एवं ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोशल डिस्टेंसिग के साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा की। इस दौरान गांडेय अहिल्यापुर तथा ताराटांड़ थाने की पुलिस क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव के लिए पुलिस इंस्पेक्टर की अगुवाई में क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को प्रेम भाईचारगी सादगी एवं शांति के साथ ईद उल अजहा का त्यौहार मनाने की बात कही। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर दिलीप कुमार यादव, अहिल्यापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार, ताराटांड़ थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली, गांडेय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास समेत दर्जनों पुलिस बल उपस्थित थे।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads