घंघरी टोल प्लाजा के 4 कर्मियों को भेजा जेल - AKB NEWS

घंघरी टोल प्लाजा के 4 कर्मियों को भेजा जेल

ट्रक चालक के साथ मारपीट कर छिनतई करने के मामले में हिरासत में लिए गए घंघरी टोल प्लाजा के चार कर्मियों को डुमरी पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में बरही निवासी चालक भुनेश्वर राणा के शिकायत पर डुमरी पुलिस ने शुक्रवार को टोल प्लाजा कर्मी गया के कोच थाना क्षेत्र के टनकुप्पा निवासी रविरंजन कुमार, राजस्थान के अजमेर निवासी लोकेश कुमार, औरंगाबाद निवासी भीम कुमार, हजारीबाग निवासी सुमन सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को घटना के दिन ही मौके से हिरासत में लिया था।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads