रक्षाबंधन का पर्व कल, आज रात 9 बजे तक खुली रहेंगी राखियों और मिठाइयों की दुकानें
सावन पूर्णिमा और रक्षा बंधन साेमवार काे है। भगवान भाेलेनाथ के भक्त उनकी आराधना करेंगे। बहनें अपने भाइयाें की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करेंगे। भाई भी अपनी बहनाें काे उनकी रक्षा करने का वचन देंगे। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के इस पर्व काे देखते हुए जिला प्रशासन ने लाॅकडाउन की शर्ताें में कुछ ढील देने का फैसला किया है।
रक्षा बंधन के एक दिन पहले यानी रविवार काे राखी और मिठाई की दुकानाें काे शाम 7 बजे के बजाय रात 9 बजे तक खाेलने की अनुमति दी गई है। असल में, फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चैंबर ऑफ काॅमर्स ने रक्षा बंधन के पर्व काे देखते हुए एसडीएम से दुकानें ज्यादा देर तक खाेलने की अनुमति देने का आग्रह किया था।
चैंबर का कहना था कि राखियां अगर नहीं बिकीं, ताे सालभर दुकानाें में पड़ी रहेंगे और फिर खराब या आउटडेटेड भी हाे जाएंगी। इसी तरह मिठाइयां भी अगर बच गईं, ताे बर्बाद ही हाे जाएंगी। दाेनाें स्थितियाें में काराेबारियाें काे काफी नुकसान हाेगा। चैंबर के आग्रह पर एसडीएम राज महेश्वरम ने रविवार काे रात 9 बजे तक दाेनाें तरह की दुकानें खाेलने की इजाजत काराेबारियाें काे दे दी। एसडीएम ने साथ ही निर्देश दिया कि पर्व की खरीदारी करने काफी लाेग दुकानाें में आएंगे।
ऐसे में साेशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखना हाेगा। उन्हाेंने कहा कि सभी दुकानदार अपने स्टाफ और आने वाले ग्राहकों को मास्क जरूर पहनने काे कहें। साथ ही दुकान के बाहर हैंड सेनेटाइजर भी रखें और हर आने-जाने वाले काे उसका इस्तेमाल करने काे कहें। रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 3 को सुबह 9:29 तक भद्रा है। 9:30 बजे से रात तक कभी राखी बांध सकते हैं। दोपहर में 1:35 बजे से शाम 4:35 बजे तक और फिर शाम 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक बहुत अच्छा मुहूर्त है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें