एसएसएलएनटी अस्पताल का अधिग्रहण संक्रमित गर्भवती महिलाओं का हाेगा इलाज - AKB NEWS

एसएसएलएनटी अस्पताल का अधिग्रहण संक्रमित गर्भवती महिलाओं का हाेगा इलाज

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार ने कोविड-19 से संक्रमित गर्भवती महिलाओं के उपचार के लिए टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित श्रीश्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) अस्पताल का अधिग्रहण किया है। प्राधिकार के अध्यक्ष डीसी उमाशंकर सिंह ने कहा कि यह शहर के बीच में ही हाेने की वजह से गर्भवतियाें के इलाज के लिए उपयुक्त है। उन्हाेंने इसे 48 घंटाें में इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मानकाें के मुताबिक डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर के रूप में तैयार करने का आदेश दिया है।

ट्रूनेट जांच के लिए भी 40 लैब टेक्नीशियन की प्रतिनियुक्ति

कोविड सैंपलाें की जांच में तेजी लाने के लिए सदर अस्पताल में 6 लैब टेक्नीशियन और 6 डाटा एंट्री ऑपरेटरों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ट्रूनेट से जांच के लिए भी 23 प्रतिनियुक्त किए गए, जो तीन शिफ्टाें में चाैबीसाें घंटे काम करेंगे। पीएमसीएच में भी ट्रूनेट से जांच के लिए 17 प्रतिनियुक्ति हुए।

प्रखंडों में सैंपल कलेक्शन के लिए मोबाइल टीमें गठित

प्रखंडों में सैंपलिंग के लिए मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। धनबाद के लिए 6 लैब टेक्नीशियनों की 2 टीमें बनीं। बाघमारा में 4, झरिया-बलियापुर के लिए 4, एग्यारकुंड, कलियासोल और निरसा के लिए 2 तथा गोविंदपुर, तोपचांची, टुंडी व पूर्वी टुंडी प्रखंड के लिए 2 लैब टेक्नीशिय प्रतिनियुक्ति किए गए हैं।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads