बंदियाें काे नहीं मिलतीं सुविधाएं, जेल अधीक्षक की संपत्ति की जांच हो: ढुल्लू - AKB NEWS

बंदियाें काे नहीं मिलतीं सुविधाएं, जेल अधीक्षक की संपत्ति की जांच हो: ढुल्लू

धनबाद मंडल कारा से शुक्रवार काे जमानत पर बाहर आए बाघमारा विधायक ढुल्लू महताे ने शनिवार काे जेल की व्यवस्था काे खूब काेसा। कहा कि जेल में 1000 से अधिक कैदी हैं। उनमें से करीब 250 बदतर हालत में रहने काे मजबूर हैं। उन्हें न ताे सरकार से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिल रहा है और न ही उनकी ठीक तरीके से स्वास्थ्य जांच की जा रही है। ढुल्लू महताे ने पूर्व जेल अधीक्षक अनिमेष चाैधरी पर भी आराेप लगाया कि उन्हाेंने कैदियाें के लिए सरकार की ओर से आवंटित राशि काे हड़प कर अकूत संपत्ति जुटा ली है।

इसकी जांच हाेनी चाहिए। इसकी मांग वे विधानसभा में उठाएंगे। ढुल्लू महताे ने ये बातें बाघमारा स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दाैरान कहीं। यह भी कहा कि न्यायालय, मानवाधिकार आयोग, सीएम और अन्य प्लेटफाॅर्म पर जेल की गड़बड़ी काे उजागर करेंगे। गाैरतलब है कि अनिमेष चाैधरी का तबादला हाे गया है और एक दिन पहले अजय कुमार ने मंडल कारा के अधीक्षक का प्रभार लिया है।

हर कैदी पर राेज सिर्फ 1‌5 रुपए खर्च

विधायक ढुल्लू ने कहा कि कैदियाें की सुविधाओं के लिए सरकार जाे राशि भेजती है, उसमें से सिर्फ 15 रुपए ही राेज हर कैदी पर खर्च हाेते हैं। जाे भी जेल अधीक्षक के कारनामों काे गलत ठहराने की काेशिश करता है, उसे दूसरे जेल भेजने की धमकी दी जाती है। बंदियों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है। विधायक ने कहा कि सीएम इस मामले की जांच कराएं और जांच टीम में उन्हें (विधायक काे) भी शामिल करें। उन्हाेंने कहा कि 15 दिनाें में कार्रवाई नहीं हुई, ताे भाजपा आंदोलन करेगी।

जेल में बंद ढुल्लू समर्थकाें काे नहीं मिला बाहर का भाेजन

इधर, विधायक ढुल्लू के जेल में बंद समर्थकाें केदार और कपिल के लिए शनिवार से बाहर से खाना नहीं भिजवाया जा सका। जेल प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इस बारे में ढुल्लू महताे ने जेल अधीक्षक अजय कुमार से बात की। उन्हाेंने भी जेल मैन्युअल और काेविड-19 से संबंधित सरकार के निर्देशाें का हवाला देते हुए इनकार कर दिया। कहा कि काेराेना संक्रमण का खतरा कम हाेने पर ही बाहर से खाना मंगवाया जा सकेगा।




from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads