जुगसलाई में सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, सप्ताह में दो दिन शटर डाउन
जुगसलाई के सिखों ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अहम फैसला लिया है। सोमवार से सभी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को दोपहर तीन बजे खुले रखने का निर्णय लिया है। समाज के लोगों के अनुसार वो तीन बजे के बाद दुकानें नहीं खोलेंगे। प्रतिदिन सभी दुकानें सुबह नाै से दोपहर तीन बजे तक ही खुलेंगी। यही नहीं रविवार और मंगलवार को सभी दुकानें और प्रतिष्ठान दिनभर बंद रहेंगे।
यह निर्णय स्टेशन रोड जुगसलाई गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ऐसा कदम उठाया गया है। वायरस को लेकर समाज के सभी लोग चिंतित हैं। प्रधान ने सभी लोगों से इस निर्णय का पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने विश्वास जताया कि समय की मांग को देखते हुए अन्य समाज के लोग भी इसमें सहयोग करेंगे। समाज के लोगों ने सहमति दी है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें