दिल्ली से मासूम लड़की काे प्रेमजाल में फंसा कर जामताड़ा लाने के मामले में हो कार्रवाई
भाजपा जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सह नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल के संयुक्त नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि गत दिन मधुपुर का एक लड़का बासु शेख एवं उसके परिवार द्वारा दिल्ली की एक मासूम लड़की कोमल को अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी का प्रलोभन देकर जामताड़ा लाया। इस संबंध में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।
कहा गया कि लॉकडाउन एवं कोरोना वायरस का उल्लंघन करते हुए दिल्ली से कोलकाता फिर कोलकाता से मधुपुर एवं मधुपुर से जामताड़ा आकर धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने का प्रयास, रजिस्ट्री ऑफिस जामताड़ा में जबरदस्ती शादी का निबंधन किया। इस संबंध में वीरेंद्र मंडल ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को इसकी सूचना दी गई कि बाहर से यह लोग जामताड़ा आए हैं।
तब सिर्फ लड़की को क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया एवं लड़के एवं उसके परिवार को बिना किसी जांच के ही छोड़ दिया गया। बाद में लड़की का कोरोना जांच होने पर पॉजिटिव आया है। जिससे लड़का बासु शेख एवं उसके परिवार के लोगों द्वारा कोविड-19 अस्पताल में हो-हंगामा भी किया गया।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें