BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
from Dainik Bhaskar
करमाटांड़ बाजार में सैनेटाइजेशन नहीं करने लाेगाें ने विराेध जताया
विद्यासागर बाजार स्थित सुभाष चौक के पास मंगलवार को समाजसेवी राजेंद्र मंडल के नेतृत्व में बाजार के दुकानदार लोगों के साथ करमाटांड़ बाजार में सेनेटाइजर नहीं करने के विरोध में लोग सड़क पर उतर गए। लाेगाें का कहना था कि बाजार में सेनेटाइजिंग का कार्य सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। सुभाष चौक के आसपास की दुकानें बंद थी। बाजार के सभी दुकानें सहित गली एवं सड़क पर सेनेटाइजर नहीं करने से दुकानदार एवं क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी गई। सुभाष चौक के पास सभी दुकानदार इकट्ठा होकर कई तरह की चर्चाएं की गई। कुछ लोग कह रहे थे कि लोगों को स्वाब जांच करने के बाद तुरंत छोड़ दे रहा है।
from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें