फतेहपुर में अवैध बालू उठाव के साथ डंपिंग शुरू
फतेहपुर मे अवैध रूप से बालू का कारोबार फल फूल रहा है । बालू माफिया इतने चतुर है कि प्रशासन को भी यह भनक नही लग रहा कि बनगढ़ी के शीलानदी घाट से प्रतिदिन ट्रैक्टर के माध्यम से बालू का उठाव किया जा रहा है। साथ ही अवैध रूप से डंपिंग का काम माफियाओं के माध्यम से किया जा रहा है। बताया गया कि बनगढ़ी व काशीटांड के कतिपय बालू माफिया इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहा है।
बनगढ़ी सड़क से करीब एक किलो मीटर एक वीरान जगह पर बालू का डंपिंग किया गया है। इस अवैध कारोबार में लगे माफियाओं का इतना हौसला बुलंद है कि जब मीडिया कर्मी अवैध रूप से बालू लोड ट्रैक्टर का फोटो लेना चाहा तो माफियाओं ने कैमरा छीनने का प्रयास किया।
बताते चलें कि भाजपा के विष्णु मंडल ने पहले ही अवैध रूप से बालू का कारोबार होने का आरोप लगा चुका है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने कहा कि बालू के अवैध कारोबार को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें