जिले में मंगलवार को मिले संक्रमण के सात नए मामले - AKB NEWS

जिले में मंगलवार को मिले संक्रमण के सात नए मामले

मंगलवार को जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 7 नए मामले मिले हैं। इन नए मामलों के मिलने के बाद कुल संक्रमित की संख्या 120 हो गई है। जबकि जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 51 हो गई। मंगलवार को किसी भी व्यक्ति को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया गया। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल के कारण चिकित्सक को ही ट्रू नेट तथा रैपिड एंटी जेन के तहत स्वाग जांच किया गया। जिसमें से 7 पॉजीटिव केस जिले में मिले हैं। वहीं दूसरी ओर बुधवार शाम उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ कोविड-19 के स्वाब जांच एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग से संबंधित बैठक आयोजित किया गया।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads