अधिकारी और इंजीनियर अपने माेबाइल पर उपभाेक्ताओं की शिकायताें काे सुनें: डीसी - AKB NEWS

अधिकारी और इंजीनियर अपने माेबाइल पर उपभाेक्ताओं की शिकायताें काे सुनें: डीसी

बुधवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में बिजली विभाग की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में कहा गया कि जिले में बिजली संकट उत्पन्न न हो, बिजली विभाग यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गर्मी का मौसम होने के कारण बिजली मांग की तुलना में जिले में बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि जिला में पर्याप्त मात्रा में बिजली की आपूर्ति निर्बाध करने की दिशा में योजना बनाकर कार्य करें। साथ ही यह भी कहा कि अधिकारी व इंजीनीयर अपने माेबाइल काे चालू रखे और लाेगाें का काॅल रिसिव करें।

उन्हाेंने कहा कि लोगों को ये जानकारी होनी चाहिए की कब बिजली रहेगी और कब नहीं। इस दिशा में उपायुक्त जामताड़ा ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रखंड में प्रखंड लेवल में एक व्हाट्सएप ग्रुप बना लें और ग्रुप में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, एसडीओ बिजली विभाग, जेईई, मुखिया, मीडिया कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य को जोड़ें और समय-समय पर बिजली विभाग से संबंधित जानकारी देते रहे कि कब शटडाउन किया जा रहा है या बिजली कितने बजे से कितने बजे तक नहीं रहेगी। लोगों को जानकारी होनी चाहिए कि बिजली कब आ रही है कब जा रही है ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।


y


from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads