स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मियों की हड़ताल, 40 से अधिक मरीज लैब से बिना जांच के ही लौटे - AKB NEWS

स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मियों की हड़ताल, 40 से अधिक मरीज लैब से बिना जांच के ही लौटे

एनआरएचएम के तहत कार्यरत कर्मियों ने सीधा समायोजन नियमतिकरण सहित 6 सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को सिविल सर्जन जामताड़ा कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ के आह्वान पर आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिता कुमारी ने किया। मौके पर उपस्थित है कर्मियों ने नियमित नियुक्ति की मांग सहित अन्य मांग के समर्थन में सरकार विरोधी नारा लगाया।

आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिले में कार्यरत जीएनएम, प्रयोगशाला प्रावेधिक, फार्मासिस्ट, एक्स रे टेक्नीशियन शामिल हुए। धरना प्रदर्शन में अनिता कुमारी, पुष्पा हांसदा, ललिता कुमारी, सुमन, मान्या भारती, अनुराधा भद्र, मालती मुर्मू, उर्मिला कुमारी सोरेन, मंटू कुमार रविदास, विजय कुमार, बबलू कुमार, सुदर्शन कुमार, अरूप मंडल, अनुज कुमार, किरण कुमार सिंह, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।

 संघ के जिला सचिव मंटू रविदास ने कहा कि वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अनुबंध कर्मी और पारा मेडिकल काउंसिल के 2017 में जो नए नियम लागू किया है उसके कारण निबंधन और नवीनीकरण से वंचित हैं। सरकार उसे एक बार के लिए शिथिल कर उनकी निबंधन और नवीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करें।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads