भाजयुमाे ने मिट्टी के दीये व मास्क का किया वितरण
अयोध्या में आज भगवान राम के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के अवसर पर दीपावली महोत्सव मनाने के लिए लोगों के बीच भाजयुमो ने मिट्टी के दीये का वितरीत किया। मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के निमियाघाट, ईसरी बाजार, बेरमो मोड़, डुमरी मोड़ में राहगीरों, दुकानदारों, खोमचा वालों के बीच 5-5 दीये सहित मास्क का भी वितरण किया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि 5 अगस्त को अयोध्या के रामजन्म भूमि में भगवान राम की भव्य मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन और मंदिर की आधार शिला रखने के साथ देश के करोड़ों धर्म प्रेमियों का चिरप्रतिक्षित सपना पूरा होगा।
इस दिन इसकी खुशी में पूरा देश शारीरिक दूरी का पालन करते हुये घर-घर में दीपक जलाएगा। इसी उद्देश्य को लेकर भाजयुमो ने लोगों के बीच मिट्टी के दीये का वितरीत कर दीपोत्सव मनाने की अपील करती है। मौके पर मोर्चा के डुमरी मंडल अध्यक्ष केदार महतो, अशोक दास, सुनील कुमार महतो, मोहन महतो, जितेन्द्र महतो, जितेन्द्र साव, कालू ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें