राम मंदिर भूमिपूजन के दिन हर घर में हो श्रीराम की पूजा व आरती : विहिप
गिरिडीह जिला की विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल, मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की ऑनलाइन ई- बैठक मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद की बैठक गिरीडीह जिला कार्याध्यक्ष राम किशोर शरण की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि हज़ारीबाग के विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी उपस्थित थे।
कार्यकर्म को विधिवत ॐ का स्वर उच्चारण, एकात्मता मंत्र तथा विजय महामंत्र के द्वारा बैठक का शुभारंभ किया गया। विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में 5 अगस्त 2020 को भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जब भूमि पूजन किया जाएगा, उस दिन 11:00 बजे से 12:30 बजे तक सभी राम भक्त अपने अपने घरों में प्रभु श्री राम का पूजन करें, आरती करें, पुष्प अर्पित करें और प्रसाद वितरण करें।
पूजन के क्रम में श्री राम जय राम जय जय राम का पाठ एवं जाप भी करें। सभी अपने घरों में राम दरबार तथा राम मंदिर की तस्वीर लगाएं। संध्या में सभी अपने-अपने घरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनएं। मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन दूरी बनाकर किया जाए तथा प्रमुख चौक चौराहों पर प्रभु श्री राम एवं श्री राम मंदिर का बैनर तथा भगवा ध्वज लगाया जाए
और संध्या को सभी चौक चौराहों के साथ-साथ मंदिरों में भी दीप प्रज्वलित की जाए। सभी कार्यक्रम मास्क लगाकर तथा लॉकडाउन के सभी निर्देशों का पालन करते हुए किया जाए तथा किसी की धार्मिक भावना आहत न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में बगोदर, डुमरी, पीरटांड़, बिरनी, जमुआ, तीसरी, गिरिडीह नगर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें