युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में युवक पकड़ाया
देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती के साथ एक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देवरी पुलिस ने गिरफ्तार किया और मंगलवार को जेल भेज दिया। पीड़ित युवती का न्यायिक बयान व मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह भेज दिया गया। बताते चलें कि युवती देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। जिसे राजमहल के एक युवक द्वारा शादी करने को लेकर कई बार दबाव बनाने के साथ-साथ फोन से धमकी दी जा रही थी।
उसके साथ देवरी के एक विद्यालय परिसर में नाजायज संबंध भी बनाया। बीते शनिवार को युवक ने युवती को भगाने का भी प्रयास किया था। जिसकी सूचना देवरी पुलिस को मिली और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ कर थाना लाया गया। जिसे पूछताछ कर युवक को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी युवक का नाम राजमहल निवासी वाहिद शेख बताया गया। इधर देवरी थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया। वहीं युवती को न्यायिक बयान व मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह भेज दिया गया।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें