काेराेना काे मात दे घर लाैटे पुलिस जवान समेत 6 लोग
बेंगाबाद में कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सोमवार की देर शाम को दो पुलिस अफसर सहित छह लोगों ने कोरोना को मात देकर घर लौटे। बता दें कि बीते 24 जुलाई को भलकुदर से गिरफ्तार एक हत्यारोपी के पॉजिटिव निकलने के बाद बेंगाबाद थाना में शिविर लगा कर पुलिस अफसर सहित अन्य पुलिस कर्मी का स्वाब लेकर 26 जुलाई को भेजा गया था।
वहीं बेंगाबाद बाजार से एक कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से 23 जुलाई को शिविर लगा कर स्वाब लिया गया था। उनमें से थाना के दो एएसआई सहित बेंगाबाद बाजार के चार व्यक्ति का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 31 जुलाई को छह संक्रमित को कोविड असपताल भेजा गया था। बता दें कि इसके पूर्व भी बथनबारी से दो, पारडीह से एक, बेंगाबाद से दो, कर्णपुरा से एक, पतरोडीह से एक, दिघरियाकला से एक सहित बेंगाबाद क्षेत्र में पाये जाने वाले कोरोना से संक्रमित युवकों ने जंग जीत लिया।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें