BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
from Dainik Bhaskar
20 टन ढिबरा लदे ट्रक को वन विभाग ने किया जब्त
पूर्वी वन प्रमंडल रेंजर ने मंगलवार को 20 टन लोड अवैध ढिबरा सहित ट्रक जब्त किया है। जबकि ट्रक चालक एवं खलासी फरार हो गया। गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी राज कुमार साह को गुप्त सूचना मिला था कि तिसरी वन प्रक्षेत्र से ट्रक में ढिबरा लोड कर सोमवार रात को गिरिडीह लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही डीएफओ ने गावां प्रक्षेत्र रेंजर अनिल कुमार को निर्देश दिया।
रेंजर ने वन रक्षियों के साथ ट्रक को पीछा करते हुए जब्त कर लिया। रेंजर को ट्रक का पीछा करता देख ट्रक चालक ने ट्रक को तेज गति से भागने लगा। रेंजर इस बात की सूचना पूर्वी वन प्रमंडल डीएफओ राजकुमार साह को दिया। डीएफओ ने कहा कि जिस ट्रक को जब्त की गई है उस ट्रक में नबंर नहीं है। माफियाओं ने नबंर प्लेट को हटा दिया है।
from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें