राम मंदिर भूमिपूजन को ले जिले के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की होगी तैनाती : उपायुक्त - AKB NEWS

राम मंदिर भूमिपूजन को ले जिले के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की होगी तैनाती : उपायुक्त

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण केलिए भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क है। सतर्कता इस बात को लेकर कि कहीं कोई शरारती तत्व विधि व्यवस्था में खलल नहीं डाले। विधि व्यवस्था बनाए रखने केलिए बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पुलिस केंद्र और थाना स्तर से कई स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी और सरुक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ड्यूटी में लापरवाही हुई तो बख्शा नहीं जाएगा। वहीं लाठी पार्टी को बॉडी प्राटेक्टर, हेलमेट और केनीशील्ड के साथ तैनात रहेंगे। ताकि माहौल बिगड़ने पर भी स्थिति से निबटा जा सके।

डीएसपी से लेकर थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है और हर स्थित पर नजर बनाए रखने को कहा है। डीसी राहूल कुमार सिन्हा ने जिले के तमाम अधिकारियों को जरूर निर्देश दिया है और उसे गंभीरता से पालन करने को कहा है। जिला नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित रूप में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी, सहायक, अनुसेवक रहेंगे। पुलिस केंद्र में बाहर जिलों से इस जिला में योगदान दिए गए साआनि और अनि कोटि के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति जिला नियंत्रण कक्ष में की गई है।

पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, प्रथम, गिरिडीह नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों का आवश्यकतानुसार पदाधिकारियों की कमी होने पर अपेक्षित स्थान पर अपने स्तर से प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा अग्निशमन वाहन की प्रतिनियुक्ति अग्निशमन पदाधिकारी नगर थाना, जिला नियंत्रण कक्ष गिरिडीह सुरक्षित के रूप में अगले आदेश तक के लिए करेंगे। प्रतिनियुक्त पदाधिकारी यदि अवकाश में या सरकारी कार्यवश मुख्यालय से बाहर हैं तो उनके स्थान पर किसी दूसरे पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति संबंधित थाना प्रभारी सुनिश्चित करेंगे। अन्यथा सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लाठी बल को बॉडी प्राटेक्टर, हेलमेट, केनीशील्ड के साथ रहेंगे।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads