600 पारा मेडिकल कर्मियों की हड़ताल से सिर्फ 10 की हो पाई कोरोना जांच
कोरोना महामारी के के बीच गिरिडीह जिले के 600 से अधिक पारा मेडिकल कर्मियों ने मंगलवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया। एक दिन के सांकेतिक हड़ताल का सीधा असर कोविड-19 के जांच और इलाज पर दिखा। हड़ताल के कारण मंगलवार को कोरोना जांच के लिए पहुंचे लोगों को बैरंग वापस लौट जाना पड़ा। क्योंकि कोरोना मरीजों के इलाज से लेकर स्वाब कलेक्शन व ट्रूनेट जांच आदि पारा मेडिकल कर्मी ही करते हैं।
लिहाजा इनके हड़ताल पर चले जाने से सारा काम काज ठप हो गया है। जिले के सदर अस्पताल सहित सभी प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य में कार्यरत अनुबंध पारा मेडिकल कर्मी भी अपने स्थाई करण की मांग को लेकर सोमवार हड़ताल पर रहे। अस्पताल परिसर में कोविड जांच के लिए दर्जनों लोग घंटों तक भटकते रहे लेकिन जांच नहीं हो सका। जिले के स्वास्थ विभाग के एनएएम, जीएनएम, लैब टेकनिश्यन, कैमिष्ट, एक्सरे टेकनिशयन सहित 600 के करीब पारा मेडिकल कर्मियों ने अपना काम काज पूरी तरह से ठप रखा।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें