ब्वॉयफ्रेंड के साथ काम करने के लिए सुगंधा मिश्रा ने बिग बॉस को कहा ना, सुनील ग्रोवर के शो में लेंगी एंट्री - AKB NEWS

ब्वॉयफ्रेंड के साथ काम करने के लिए सुगंधा मिश्रा ने बिग बॉस को कहा ना, सुनील ग्रोवर के शो में लेंगी एंट्री

कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर जल्द ही टीवी शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' से वापसी करने जा रहे हैं। उनके अलावा शो में कुछ और कॉमेडियंस के भी एंट्री लेने की खबरें हैं, जो पिछले कई शोज में दर्शकों को हंसा चुके हैं। शो में सुगंधा मिश्रा और संकेत भोंसले को भी दर्शक एकबार फिर से देख पाएंगे। एक-दूसरे को डेट करने को लेकर ये दोनों काफी खबरों में रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर चर्चा नहीं की।

सूत्रों की मानें तो इस शो से पहले सुगंधा को बिग बॉस के लिए भी एप्रोच किया गया था। उन्होंने शुरूआती तौर पर अपनी दिलचस्पी भी दिखाई थी हालांकि जब उन्हें 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' ऑफर हुआ तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी।

बिग बॉस को ठुकराकर सुगंधा इस शो को करने के लिए इसलिए तैयार हो गईं, क्योंकि शो के मेकर्स ने सुगंधा के साथ-साथ उनके बॉयफ्रेंड संकेत भोसले को भी एप्रोच किया था। वे एक साथ काम करने के मौके को गंवाना नहीं चाहती थीं।

हमने जब इस बारे में सुगंधा मिश्रा से बात की तो उन्होंने कहा कि, 'इस बारे में मैं बस इतना कहूंगी कि मैं इस चैनल में वापस आकर वाकई बहुत खुश हूं। लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से दर्शकों के साथ जुड़ना बहुत अच्छा है। फिल्मी मसालों से भरा 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' शो बहुत मजेदार है। एकसाथ इतने सारे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने का अनुभव भी बहुत शानदार है।'

इसके अलावा हमने संकेत भोंसले से भी बात की, जिस पर उन्होंने कहा, 'मैं सेट पर वापस आकर खुश हू। इस कठिन दौर में मुझे लोगों का मनोरंजन करने में बहुत खुशी महसूस हो रही है। मैं वास्तव में बहुत उत्साहित हूं और मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमारे इस शो को बहुत पसंद करेंगे।'






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads