पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर पर यशराज फिल्म्स का बड़ा दांव, अक्षय कुमार के बाद अब विक्‍की कौशल के अपोजिट फिल्म के लिए साइन किया - AKB NEWS

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर पर यशराज फिल्म्स का बड़ा दांव, अक्षय कुमार के बाद अब विक्‍की कौशल के अपोजिट फिल्म के लिए साइन किया

यशराज फिल्म्स ने विक्की कौशल के साथ बनने वाली अपनी कॉमेडी फिल्म के लिए उनके अपोजिट पूर्व मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्‍लर को साइन कर लिया है। इस बारे में मंगलवार को खबरें आईं। ये यशराज के साथ मानुषी की दूसरी फिल्म होगी। वे इसी बैनर के साथ 'पृथ्वीराज चौहान' भी कर रही हैं।

खास बात ये है कि पिछले साल 18 नवंबर को अपनी पहली फिल्‍म ‘पृथ्‍वीराज चौहान’ की शूटिंग शुरू की थी। अब 18 अगस्‍त को उन्‍होंने दूसरी फिल्‍म विक्‍की कौशल के अपोजिट साइन की है। दिलचस्‍प बात है कि तीन साल पहले 18 नवंबर को उन्‍हें मिस वर्ल्‍ड का ताज भी मिला था। अब जल्‍द वो विक्‍की कौशल के साथ फिल्‍म की प्रेप पर जुड़ने वाली हैं।

ऑडिशन के बाद हुआ मानुषी का सिलेक्शन

ट्रेड एक्सपर्ट्स ने इस बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि, 'मानुषी छिल्‍लर आउटसाइडर हैं। इसके बाद भी यशराज उनमें काफी भरोसा कर रहा है और अपनी अहम फिल्‍मों में उन्‍हें कास्‍ट कर रहा है। विक्‍की कौशल के साथ वो पहली बार साथ नजर आएंगी। इस फिल्‍म के लिए भी मानुषी ने ‘पृथ्‍वीराज चौहान’ की तरह ऑडिशन दिया था। बहुत जल्‍द विक्‍की के साथ प्रेप पर भी जुड़ेंगी।'

'यह फिल्‍म भी यशराज के प्रोजेक्‍ट 50 का हिस्‍सा है और इसकी आधिकारिक अनाउंसमेंट 27 सितंबर को आदित्‍य चोपड़ा खुद करेंगे। निजी तौर पर उन्‍हें इस फिल्‍म से खासी उम्‍मीदें हैं।'

'पृथ्‍वीराज चौहान’ का आधे से ज्यादा शूट पूरा

'फिल्म 'पृथ्‍वीराज चौहान’ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इसका 60 से 65 प्रतिशत हिस्‍सा शूट हो चुका है। बाकी के पोर्शन के लिए अक्षय कुमार ने अक्‍टूबर की तारीखें दी हैं। जो कि वॉर सीक्‍वेंस है और उसमें मानुषी भी हिस्‍सा होंगी। दिलचस्‍प बात ये है कि इसमें मानुषी ने बॉडी डबल का उपयोग नहीं किया है और खुद अपने एक्‍शन सीक्‍वेंसेज अंजाम दिए हैं।'

'अक्‍टूबर में वॉर सीक्‍वेंसेज के क्‍लोज शॉट शूट किए जाने हैं। यशराज ने उसे स्‍टूडियो में ही शूट करने का फैसला किया है। वाइड एंगल शॉट्स दहिसर के मैदान में फिल्‍माए गए थे। स्‍टूडियो में इन दिनों रणबीर कपूर ‘शमशेरा’ की शूटिंग कर रहे हैं। तबियत नासाज होने के चलते संजय दत्‍त ‘शमशेरा’ में हिस्‍सा नहीं ले पा रहे हैं। अक्‍टूबर में ‘पृथ्‍वीराज चौहान’ पर भी उनके शामिल होने के चांसेज कम हैं।'





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads