पत्नी से तंग हो पति ने फांसी लगाकर दी जान
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फिटकोरिया पंचायत के पतरोडीह गांव में पत्नी से तंग पति ने घर में ही दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। स्वर्गीय रीतलाल दास के पुत्र महादेव दास (37) के फांसी लगा लेने की भनक परिजनों को तब हुई जब पत्नी ने बंद दरवाजा पति से खोलने को कही। बताया जाता है कि दरवाजा नहीं खोला तो खिड़की से झांक कर देखी तो फंदे में वह लटका हुआ था। हो-हल्ला की, ग्रामीण जमा हुए घर का दरवाजा तोड़ कर शव को नीचे उतारा गया।
वहीं इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं देर शाम हो जाने के कारण शव को पोस्टमार्टम में नहीं भेजा जा सका था। मृतक महादेव दास अपने पीछे लड़का, लड़की और पत्नी को छोड़ गया है। वह मजदूरी कर जीवन यापन चलाता था। पति-पत्नी के बीच आपसी अनबन थी। इधर इस मामले में पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पुष्टि की जा सकती है। बता दें कि पतरोडीह गांव में बीते 13 जुलाई, 2020 को महेंद्र दास की पुत्री आरती कुमारी ने भी फांसी लगायी थी। इधर एक महीने के अंदर फांसी की दूसरी घटना है जो गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें