करमाटांड़ में बोलेरो के धक्के से बाइक सवार युवक घायल
खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर स्थित करमाटांड़ मोड़ के पास बोलेरो और बाईक में हुई टक्कर में बाईक सवार एक ब्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार धनवार प्रखंड के ढोलकियाडीह निवासी अभिमन्यु राय जो उपडाकघर धनवार में पोस्टमेन के पद पर कार्यरत हैं, वह बलहारा से वापस खोरीमहुआ की ओर अपनी दो पहिया वाहन सीटी 100 बाईक जेएच 11-एबी 4269 से वापस अपने घर जा रहे था।
इसी क्रम में खोरीमहुआ की ओर से आ रही बोलेरो जे एच 01 डी एम 2704 ने करमाटांड़ मोड़ के पास अनियंत्रित तरीके से जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ढोलकियाडीह निवासी अभिमन्यु राय अपनी बाइक से खोरीमहुआ की ओर जा रहा था। इसी क्रम में तेज रफ्तार से खोरीमहुआ की ओर से आ रही बोलेरो ने अनियंत्रित तरीके से बाईक को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें