दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, दूसरा जख्मी - AKB NEWS

दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, दूसरा जख्मी

थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड बीस माइल के पास सोमवार की अहले सुबह हुई सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बिजली ठाकुर अटका का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बगोदर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। घटना के बाद लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। इसके कारण कुछ देर के लिए एक लेन पर वाहनों का परिचालन बाधित रहा।

वहीं घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि बिजली ठाकुर साइकिल पर सवार होकर जंगल की ओर जा रहा था। जैसे ही रोड क्रास करना चाहा कि अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया‌। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर अटका पश्चिमी के मुखिया प्रतिनिधि रामकृष्ण मेहता, अटका पूर्वी पंचायत के मुखिया जीबाधन मंडल, भाजपा नेता दीपू मंडल समेत आसपास के लोग पहुंचे। सोमवार को एक अन्य सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक विशाल कुमार बगोदर का रहने वाला है। बगोदर बाजार अंतर्गत सरिया रोड में रविवार की देर रात यह घटना हुई।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads