ससुरालवालों ने कहा- बेटे संग प्रमिला ने आत्महत्या की, हत्या का आराेप गलत
गावां थाना क्षेत्र के परसौनी में बीते दिन कुएं से मां व बेटे की शव बरामद के मामले में ससुराल पक्ष के लोगाें ने घटना काे आत्महत्या का करार दिया है। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि पुष्पा उर्फ प्रमिला हमेशा मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहती थी। कई बार तालाब व घर के छत से कूदकर आत्महत्या करने की प्रयास की थी और इसकी सूचना वे सभी मायके पक्ष वालों को भी दिया था।
लेकिन किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया। प्रमिला अक्सर छोटी छोटी बातों पर जान देने की कोशिश करती रहती थी। शुक्रवार की देर रात भी मामूली विवाद पर वह बगैर किसी को कुछ बताएं घर से अपने दो वर्षीय बेटे ऋषि को लेकर निकल गई थी। जबकि दो अन्य बेटे रोशन कुमार और प्रिंस कुमार को वहीं छोड़ गई थी।
उन्होंने कहा कि देवर और प्रमिला देवी के पति रमेश यादव व ननद समेत अन्य लोग फिलहाल मुंबई में ही है। इसके बावजूद षड्यंत्र के तहत उनलोगों पर हत्या का आरोप लगाकर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की उच्च स्तरीय जांच पड़ताल करें, जिससे मामला साफ हो जाएगा।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें