गिरिडीह जिले के 37 संक्रमित हुए स्वस्थ, 20 नए मरीज मिले
गिरिडीह जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे लोगों में भारी दहशत है। हालांकि राहत वाली खबर ये है कि यहां जिस गति से कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, उसी गति से लोग ठीक भी हो रहे हैं। रविवार व सोमवार को दो दिनों में 20 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें सोमवार को 5 और रविवार को 15 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं राहत भरी खबर है कि गिरिडीह जिले के 37 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
बदडीहा कोविड अस्पताल से सोमवार को 37 संक्रमितों को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सिविल सर्जन ने उन्हें स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र और रक्षा बंधन के अवसर पर मिठाई के पैकेट के साथ विदा किया। सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिन्हा ने कहा कि 20 नए संक्रमित जरूर मिले हैं, लेकिन 37 ठीक भी हुए हैं। सोमवार को मिले 20 नए संक्रमितों में एक सदर अस्पताल का कर्मी भी शामिल है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें