धूमधाम से मना रक्षाबंधन, बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा
भाई-बहन का त्यौहार रक्षा बंधन बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर रेशम का धागा बांध ईश्वर से उनके जीवन की बेहतरी की दुआ मांगी तो भाई ने भी बहन की रक्षा की शपथ ली। हर घर में भाई-बहन के इस त्यौहार को लेकर सुबह से ही तैयारी शुरू हो गई थी। राखी बांधने और बंधवाने के लिए छोटे-बच्चों में खूब उत्साह था। आज के दिन हर भाई की कलाई राखी से से भर गई। रक्षा बंधन के बाद बहन ने भाई को मिठाई खिलाई ताे भाई ने बहन को उपहार भी भेंट किए।
छोटे बच्चे उपहार के रूप में चॉकलेट लेकर ही खूब खुश थे। पूरा दिन रक्षा बंधन का सिलसिला चलता रहा। लोगों का एक दूसरे के घरों में आने जाना रहा। मोहल्ले और गांव के रिश्ते में भी लगने वाले भाई को भी बहनों ने राखी बांधी। इस त्यौहार में बहनों की खुशी दोगुनी थी। क्योंकि उन्हें उपहार जो मिला। जिनके जितने भाई उस बहन को उतने उपहार। राखी बंधवाने के लिए कहीं बहने भाई के घर लंबी सफर कर पहुंची तो कहीं भाई बहन के घर पहुंचे थे। कुछ घरों में महिलाओं ने भी एक दूसरे को राखी बांधी।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें