पुलिसवालों ने डॉक्टर से की हाथापाई दो दारोगा और एक कांस्टेबल निलंबित - AKB NEWS

पुलिसवालों ने डॉक्टर से की हाथापाई दो दारोगा और एक कांस्टेबल निलंबित

पीएमसीएच में मंगलवर की शाम जमकर हंगामा हुआ। काेराेना जांच के लिए अस्पताल पहुंचे बरवाअड्डा थाना के पुलिसकर्मियाें ने मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डाॅ एलबी टुडू के साथ हाथापाई कर दी। एक स्वास्थ्यकर्मी की पिटाई भी दी। इस घटना के बाद अस्पताल के डाॅक्टर, कर्मचारियाें ने विराेध में काेविड टेस्ट के लिए स्वाब कलेक्शन का काम ठप कर दिया। पुलिसकर्मियाें पर कार्रवाई की मांग करते हुए हड़ताल की धमकी दी। मामले की सूचना पाकर डीएसपी लाॅ एंड ऑर्डर मुकेश कुमार पीएमसीएच पहुंचे और घटना का जायजा लिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले की लिखित शिकायत की गई।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी डीएसपी काे मुहैया कराया गया। बाद में इस मामले में एसएसपी ने बरवाअड्‌डा थाना के दो दारोगा और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। दरअसल, काेविड टेस्ट कराने आए पुलिसकर्मी सैंपल कलेक्शन में हाे रही देरी पर नाराजगी जताई। चिकित्सक ने शांत रहने काे कहा। इस पर पुलिसकर्मी चिकित्सक से उलझ गए व धक्का दे दिया। एक महिला पुलिसकर्मी ने कुंदन चटर्जी नामक कर्मी काे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वहां माैजूद कर्मियाें ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख पुलिसकर्मी सरक गए।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads