मेडिका के सामने आग लगाने पहुंचा पति कहा-पत्नी का वेतन बंद, बदतर हालात - AKB NEWS

मेडिका के सामने आग लगाने पहुंचा पति कहा-पत्नी का वेतन बंद, बदतर हालात

बिष्टुपुर स्थित मेडिका अस्पताल में सोमवार को उस वक्त अफता-तफरी मच गई जब युवक पेट्रोल लेकर पहुंचा और जान देने की धमकी देने लगा। इसे देख वहां तैनात सुरक्षाकर्मी व कर्मचारियों के होश उड़ गए। इसके बाद बिष्टुपुर थाने को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कहीं। इसके बाद युवक घर चले गया और मंगलवार को बिष्टुपुर थाने में लिखित शिकायत देने को कहा है। दरअसल, आदित्यपुर निवासी जे सिमोन की पत्नी रूट जोइस मेडिका अस्पताल में नर्स का काम करती थी।

बीते साल दिसंबर में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हो गया। इसके बाद से वो काम करने में असमर्थ हो गई। तब से मेडिका अस्पताल ने भी वेतन देना बंद कर दिया। इससे नर्स की आर्थिक स्थिति बिगड़ते गई। नर्स के पति का कहना है कि हम चेन्नई में रहते थे। तभी मेडिका अस्पताल शुरू होने के दौरान प्रबंधन ने हमें संपर्क किया और हम जमशेदपुर आए।

लेकिन, जब पत्नी की तबीयत खराब हुई तो थोड़ा भी साथ नहीं दिया और वेतन भी बंद कर दिया। लॉकडाउन में स्थित और भी बदतर हो गई है। खाने को लाले पड़ रहे है। किराया देने तक का पैसा नहीं है। आर्थिक मदद मिलने से हम लोग चेन्नई वापस लौट जाएंगे। लेकिन, वहां जाने के लिए भी कोई मदद नहीं कर रहा है।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads