आदिवासी हो समाज युवा महासभा के नए कार्यकारी अध्यक्ष बने डॉ बबलू - AKB NEWS

आदिवासी हो समाज युवा महासभा के नए कार्यकारी अध्यक्ष बने डॉ बबलू

आदिवासी हो समाज महासभा के देवेन्द्रनाथ चांपिया की अध्यक्षता में महासभा भवन हरिगुटू में बैठक हुई। बैठक में आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं आदिवासी हो समाज सेवानिवृत संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में तीन अगस्त को हुए संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय स्व सागु सामड की जयंती सह प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का समीक्षा की गई। नौ अगस्त को महासभा भवन हरिगुटू में हो शिक्षक संघ(आकाश) की ओर से अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाने का सहमति प्रदान की गई थी।

इसी के क्रम में युवा महासभा कार्यकारी अध्यक्ष बिरसिंह बिरूली के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा पत्र देने के उपस्थित लोगों की सहमति से आदिवासी हो समाज युवा महासभा के नये कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में डॉ बबलू सुन्डी का चयन किया गया। देवेंद्र नाथ चांपिया के नेतृत्व में पूरी टीम की ओर से युवा महासभा का सामाजिक दायित्व सौंपा गया।

इस अवसर पर महासभा महासचिव घनश्याम गागराई, पूर्व महासचिव मुकेश बिरूवा, सेवानिवृत अध्यक्ष सुखलाल पुरती, सेलाय हो शैलेन्द्र हेम्ब्रम, मानकीराय कुंकल, इपिल सामड, हरिशचंद्र सामड, अंजु सामड, सोमा कोड़ा, कश्मीर सिंह सिरका, मोयका सिरका आदि मौजूद थे।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads