बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुए घर में सभी लोग मनाएं रक्षाबंधन का त्योहार
सरिया क्षेत्र के प्रमुख तीर्थस्थल राजदहधाम में समिति के नवचयनित महंत स्वामी सीताराम शरण व अध्यक्ष रामपति प्रसाद द्वारा शनिवार को संयुक्त रुप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। सर्वप्रथम उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी लोग अपने अपने घरों में ही रक्षा बंधन का त्योहार मनाएं। प्रमुख सह अध्यक्ष रामपति प्रसाद ने कहा यहां ब्राह्मण पुजारी के बीच चल रहे विवाद का समाधान उनसे आपस में बातचीत कर कराने का प्रयास करेंगे। साथ ही संत मौनी बाबा राजदाह धाम ट्रस्ट का विस्तार किया जायेगा। जिसमें पूरे क्षेत्र व झारखण्ड राज्य तक के लोगों को समिति से जोड़ा जाएगा। आम जनों व श्रद्धालु भक्तों की सुविधा के लिए जनहित में जनोपयोगी निर्णय लिया जाएगा एवं रचनात्मक कार्यों पर बल दिया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील भी किया कि आप राजदाहधाम से जुड़े और सभी लोग मिलकर यहाे के विकास कार्य में सहयोग करने का कार्य करें। साथ ही ट्रस्ट के कर्मी पूर्व की भांति ट्रस्ट के कार्यों का क्रियान्वयन करें। वहीं महंत सीताराम शरण जी महाराज ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का शिलान्यास 5 तारीख को हो रहा है, जो भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के हाथों हो रहा है।
कई वर्षों की तपस्या संघर्ष और बलिदान के बाद यह अवसर आया है, इसलिए हर हिंदू अपने घरों में खूब दिए जलाएं। अपने मंदिरों में भी इतने दिए जलाऐ मानो ऐसा लगे कि वास्तव में हम दीपावली मना रहे हों, इस अवसर पर भगवा ध्वज अपने घर में लगाएं। अभी रक्षाबंधन सामने आ रहा है, इस अवसर पर भी स्वदेशी राखी बांधे विदेशी राखी बांधकर राष्ट्र को अपमानित न करें। सचिव उमेश महतो ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर राजदाहधाम में भीड़ ना लगाएं अभी कोरोना वायरस का समय है, अपने को बचें औरों को भी बचाएं। हैंड वॉश का उपयोग करें मूंह पर मास्क अवश्य लगाएं एक दूसरे से सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें