डुमरी थाना परिसर तीन दिन बाद भी नहीं हुआ सैनेटाइज
डुमरी थाना में पाए गए पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के बाबजूद आज तक थाना को सेनेटाइज नहीं कराया गया है। ज्ञात हो कि 29 और 30 जुलाई को डुमरी थाना के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की कोरोना जांच के दौरान 6 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद 30 जुलाई को डुमरी अनुमंडलाधिकारी के आदेश पर थाना को कोरोना कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया था। नियमतः केंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद पूरे थाना भवन को सेनेटाइज किया जाना था।
परंतु तीन दिनों के बाद भी थाना भवन व क्वार्टर को सेनेटाइज नहीं किया गया है। जिससे थाना में रहने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भयभीत है। इस संबंध में डुमरी एसडीपीओ ने बताया कि जब वे इस संबंध में दमकल विभाग से थाना को सेनेटाइज करने की बात कही तो विभाग ने बताया कि उसके पास सेनेटाइज की दवा नहीं है। जब विभाग को कहा गया कि दवा की व्यवस्था कर दिया जाएगा तो उन्हे बताया गया कि दमकल वाहन में तेल नहीं है। जब तेल मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन कार्यालय से बात की गयी तो उन्हे दो टूक जबाव मिला की पुलिस को देने के लिए उसके पास तेल नहीं है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें