बिरसा मुंडा आम बागवानी के तहत जमुआ प्रखंड करिहारी गांव में लगाए गए 116 पौधे - AKB NEWS

बिरसा मुंडा आम बागवानी के तहत जमुआ प्रखंड करिहारी गांव में लगाए गए 116 पौधे

पेड़-पौधा प्राकृतिक सुंदरता का एक अहम हिस्सा है वहीं मनुष्य से लेकर सभी जीव जंतुओं के लिए जीवन दायिनी है। जिसे देखते हुए सरकार द्वारा वायु प्रदूषण मुक्त कराने को लेकर पेड़-पौधों को लगाने पर जोर दे रही है। इसी के तहत जमुआ प्रखण्ड क्षेत्र के करिहारी ग्राम में बिरसा मुंडा आम बागवानी मनरेगा योजना के माध्यम से पौधा रोपण किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन शनिवार को हिरोडीह थाना एसआई रामाशीष प्रसाद सिंह तथा समाज सेवी बिनोद मंडल के द्वारा आम का पेड़ लगा कर किया गया।

इस दौरान एस आई रामाशीष प्रसाद सिंह ने कहा कि आम बागवानी लगाना धार्मिक गर्न्थो के अनुसार यज्ञ करने के बराबर है। एक पेड़ एक पुत्र से बढ़ कर होता है। जो बड़ा होकर हजारों लाखों लोगों को जीवन देने का काम करती है। हर मनुष्य को अपने जीवन काल में कम से कम दस पेड़ जरूर लगाना चाहिए। जबकी पौधा रोपण से सम्बंधित जानकारी देते हुए सतीश कुमार मंडल ने कहा कि करिहारी निवासी केवली देवी पति रामचन्द्र मंडल के लगभग एक एकड़ निजी जमीन पर बिरसा मुंडा आम बागवानी मनरेगा के तहत 116 आम का पेड़ लगाया गया। जबकि लगभग 100 पेड़ और लगाया जाना है। इस दौरान एस आई रामाशीष प्रसाद सिंह, समाज सेवी बिनोद मंडल, शालीग्राम सिंह, वीरेंद्र कुमार निराला, प्रदीप मंडल, पुलिस बल के जवान कमलेश कुमार सिंह, फ़्रांशीष तिर्की, सतीश कुमार अशोक साव सहित कई लोगों ने आम का पेड़ लगा कर प्रदूषण मुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया।





from Dainik Bhaskar 
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads