एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर में लगी है आग, सूचना के बावजूद नहीं हुई मरम्मत
सदर प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर पंचायत के कुसम्भा टोला चन्दाढाब ( द्वारपहरी) में विद्युत विभाग की उदासीनता के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। लेकिन विद्युत विभाग कुम्भकर्णी निद्रा से जागने का नाम नहीं ले रही है। मालूम हो कि विद्युत विभाग गिरिडीह ग्रामीण द्वारा मौजा कुसम्भा (द्वारपहरी) के अंतर्गत आने वाले घरों व बैंक आफ इण्डिया को रौशन करने के लिए लगभग दो वर्ष पूर्व विद्युत आपूर्ति किया गया था।
लेकिन फिलहाल सप्ताह दिनों से विभाग द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर से दीपक जलने की तरह आग की लपटें निकलने से आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि विद्युत विभाग द्वारा बैंक समेत गिरिडीह ग्रामीण के अधीन पड़ने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति किया गया था।
जिसमें लगभग दो दर्जन लोग विद्युत विभाग से उपभोक्ता बन कर विद्युत जलाने के लिए मीटर प्राप्त किया था। लेकिन जमुआ व बिरनी क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण द्वारपहरी के लगभग साठ से सत्तर प्रतिशत व्यवसायी गिरिडीह ग्रामीण में लगे ट्रांसफार्मर के बगल में हीं टोका लगाकर विद्युत चोरी कर सरकारी राशि की चोरी करने में जुटे हुए हैं। जिसे देखने की फुर्सत विद्युत विभाग के पास नहीं है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें