पंचायत सचिव परीक्षा की अंतिम मेधा सूची जारी करे सरकार : बाबूलाल मरांडी - AKB NEWS

पंचायत सचिव परीक्षा की अंतिम मेधा सूची जारी करे सरकार : बाबूलाल मरांडी

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मांग की है कि राज्य सरकार पंचायत सचिव परीक्षा की अंतिम मेधा सूची शीघ्र जारी करे। इस संबंध में मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर कहा है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रकाशित विज्ञापन संख्या 01/2017 (रेगुलर रिक्ति) एवं 02/2017 (बैकलाॅग रिक्ति) के तहत ली गई पंचायत सचिव परीक्षा की अंतिम मेधा सूची को राज्य सरकार ने अकारण लटका रखा है।

इस कारण 3088 अभ्यर्थियों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। सितंबर 2019 में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच हो चुकी है। मरांडी ने आरोप लगाया कि मामलों को लटकाने में मुख्यमंत्री माहिर है। उन्हें जनहित के ऐसे मामले लटकाए रखने में आनंद आता है। मुख्यमंत्री का यह रवैया लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए कतई शुभ नहीं है। मरांडी ने कहा कि जब कई जनप्रतिनिधियों द्वारा पत्र लिखने के बावजूद कोई सुगबुगाहट नहीं दिखी, तो उन्होंने पत्र लिखा।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads