BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
from Dainik Bhaskar
सुदेश को धमकी देने वाले अपराधी पर कार्रवाई करे सरकार
भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा है कि आजसू प्रमुख सुदेश महतो को धमकी देने वाला अपराधी शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। सरकार इस पर कार्रवाई करे। आदित्य ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि हेमंत सरकार में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है।
उनकी हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वे पूर्व मुख्यमंत्री सुदेश महतो को फोन कर जान मारने की धमकी दे रहे हैं। यह सबूत है कि इस सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। अपराधी विशेषकर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रहे हैं।
from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें