खूंटी में मिले 22 पॉजिटिव मरीज विधायक नीलकंठ भी संक्रमित - AKB NEWS

खूंटी में मिले 22 पॉजिटिव मरीज विधायक नीलकंठ भी संक्रमित

जिले में कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को 22 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 36 मरीजों ने कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं।

नए मिले मरीजों में खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा भी शामिल हैं। उनके चार अंगरक्षक भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

विधायक को उनके ही आवास में होम आइसोलेशन में रखा गया है। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा का शुक्रवार को रैैैपिड एंटीजेेेन टेस्ट केे द्वारा सैंपल जांच आ गया था। इसमें विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

सिविल सर्जन ने बताया कि एंटीजेेेन पॉजिटिव मिलने के बाद ट्रूनेट द्वारा भी सैंपल की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक ट्रूनेट जांच का रिजल्ट नहीं मिला है।

शुक्रवार को मुरहू से 2,रनिया से 8 व खूंटी से 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 650 पहुंच गई है। जिले में 444 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 201 मरीज सक्रिय हैं।

जिले में शुक्रवार को ट्रू नेट द्वारा 196 तथा रैपिड एंटीजेन टेस्ट द्वारा 652 संदिग्धों का जांच किया गया है जिले में अब तक 14985 संदिग्धों का कोरोना का जांच किया गया है जबकि 1316 जांच रिपोर्ट अब भी प्रतीक्षारत है।

जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

कोविड जांच की संख्या बढ़ाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा इजाद की है। डीसी शशि रंजन ने बताया कि बहुत से लोग जांच के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों की घर बैठे जांच की जाएगी । जिला की वेबसाइट पर पूरी जानकारी के साथ आवेदन करना होगा। आवेदन सब्मिट होते ही जांचकर्मी घर जाकर सैंपल कलेक्ट करेंगे ।

कोरोना मामले में खूंटी का राज्य में 5वां स्थान

डीसी ने बताया कि कोरोना के मामले में खूंटी झारखंड में 5वें स्थान पर है। मरीजों में तेजी से सुधार आ रहा है। 14 दिन में ही मरीज ठीक हो रहे हैं। 27 अगस्त तक खूंटी में 214 सक्रिय मरीज हैं । इनमें से पांच लोग चिकित्सकों की निगरानी में हैं । 56 ऑक्सीजन सिलेंडर और 15 आईसीयू बेड है। 1300 से अधिक रिपोर्ट पेंडिंग के सवाल पर डीसी ने कहा कि अधिक दिन सैंपल पेंडिंग रहने से वह इनबैलिड हो जाते हैं, उनका दोबारा सैंपल ले लिया गया है।




from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads