BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
from Dainik Bhaskar
तलाकशुदा पत्नी से मिलने गए युवक पर चापड़ से हमला, टीएमएच रेफर
सोनारी थाना अंतर्गत पंचवटी नगर में तारकेश्वर साहू उर्फ घोटू ( 28) पर पुराने विवाद में युवकों ने चापड़ से हमला कर दिया। युवक के सिर, कमर और पेट में चाेट लगी है। घटना शुक्रवार की रात करीब आठ बजे की है।
15-16 की संख्या में युवकों ने तारकेश्वर साहू पर हमला किया। पीड़ित पंचवटी नगर अपनी तलाकशुदा पत्नी अपर्णा साहू से मिलने गया था।
बीच बचाव करने गई अपर्णा से भी मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को इलाज के लिए एमजीएम पहुंचाया। युवक की स्थिति गंभीर है। उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया। घायल न्यू कपाली बस्ती सोनारी का रहने वाला है। उसने बताया पंचवटी नगर के युवकों ने उससे मारपीट की।
from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें