एंटीजेन टेस्ट एक बार फिर से करने की तैयारी में प्रशासन, पिछली बार की तरह इस बार भी 20 सेंटर बनाए जा सकते हैं - AKB NEWS

एंटीजेन टेस्ट एक बार फिर से करने की तैयारी में प्रशासन, पिछली बार की तरह इस बार भी 20 सेंटर बनाए जा सकते हैं

रांची जिले में 18 अगस्त को चलाए गए रैपिड एंटीजेन मास टेस्टिंग ड्राइव की सफलता को देखते हुए फिर से विशेष कैंप लगाने की तैयारी जिला प्रशासन कर रहा है। इसके तहत फिर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ड्राइव चलाया जाएगा। पिछली बार की तरह इस बार भी 20 सेंटर बनाए जा सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में जिला प्रशासन ने अभी तक ऑफिशियली घोषणा नहीं की है।

जानकारी के अनुसार, एंटीजेन टेस्ट का खाका भी तैयार कर लिया गया है। इसको लेकर जल्द ही जिला स्तरीय बैठक होने की उम्मीद है। इसके बाद तिथि की घोषणा की होगी। मालूम हो कि पिछले टेस्टिंग ड्राइव में 10101 लोग जांच कराए थे, जिसमें से 9853 निगेटिव और 248 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। ऐसे में फिर 10 हजार लोगों की टेस्टिंग की योजना है। एक सप्ताह में इसे लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।

कम संक्रमण वाले 16 जिलों में विशेष अभियान

राज्य के 16 जिलों में कोरोना मरीजों की पहचान व इलाज के लिए शनिवार से विशेष अभियान चलाया जयेगा। यह अभियान उन जिलों में शुरू किया जाएगा, जहां मरीजों की संख्या के साथ साथ टेस्टिंग की रफ्तार भी कम है। अभियान 22 अगस्त से 5 सितंबर तक चलाया जाएगा।

.


from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads