झारखंड की सब्जियां अब चलीं विदेश, रांची और जमशेदपुर के बाद राज्य के दूसरे जिलाें के किसानाें काे भी इस याेजना से जाेड़ा जाएगा
राज्य से सब्जियां विदेशाें काे निर्यात की जाएंगी। अगले सप्ताह से इसकी शुरुआत हाेगी। रांची और जमशेदपुर के आस-पास के इलाकाें के खेताें में उपजीं सब्जियाें का क्वालिटी टेस्ट हाे चुका है और उन्हें विदेश भेजने की स्वीकृति भी मिल चुकी है। ये बातें राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने मंगलवार काे ऑडियाे काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए मीडिया से बातचीत में कहीं। वे एक निजी कार्यक्रम में शरीक हाेने धनबाद आए थे। उन्हाेंने कहा कि सब्जियाें के निर्यात से राज्य के किसानाें काे अच्छा मुनाफा हाेगा। राशि सीधे उनके बैंक खाताें में जाएगी। रांची और जमशेदपुर के बाद राज्य के दूसरे जिलाें के किसानाें काे भी इस याेजना से जाेड़ा जाएगा।
काेराेना से बचाव व इलाज की हरसंभव हाे रही काेशिश
बादल पत्रलेख ने कहा कि काेराेना महामारी राज्य ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए चुनाैती है। झारखंड की सरकार इससे बचाव और संक्रमिताें के बेहतर इलाज के लिए हर संभव उपाय कर रही है। हेमंत सरकार जब आई, ताे खजाना खाली था। मुसीबत झेलते हुए जनता की बेहतरी के लिए काम हाे रहे हैं।
पीएम किसान याेजना के पैसे की मची लूट
कृषि मंत्री ने साथ ही कहा कि भाजपा सरकार में किसानाें के साथ धाेखा हुआ। किसानाें के लिए आई राशि का दुरुपयाेग किया गया। प्रधानमंत्री किसान विकास याेजना का पैसा भी रसूखदाराें के खाताें में जमा हुआ। किसान पैसे-पैसे के लिए माेहलत ही रह गए। अब माैजूदा हेमंत सरकार किसानाें का भविष्य बेहतर बनाने में जुटी है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें