कांग्रेस ने की जेईई और नीट परीक्षा को स्थगित करने की मांग, रामेश्वर उरांव ने कहा- कोरोना के बीच नहीं होनी चाहिए परीक्षा - AKB NEWS

कांग्रेस ने की जेईई और नीट परीक्षा को स्थगित करने की मांग, रामेश्वर उरांव ने कहा- कोरोना के बीच नहीं होनी चाहिए परीक्षा

प्रस्तावित जेईई और नीट परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को राजधानी रांची समेत सभी जिला मुख्यालयों में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों के समक्ष कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान झारखंड के वित्त मंत्री सह कांग्रेस नेता रामेश्वर उरांव भी मौजूद रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ अन्य कांग्रेस नेता तख्ती लेकर बैठे रहे जिसमें जेईई और नीट परीक्षा का कोरोना के दौरान आयोजन न करने की बात कही लिखी गई थी।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने बताया कि कोरोना संक्रमणकाल में जेईई और नीट परीक्षा का आयोजन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं, ऐसे में परीक्षा का आयोजन न करना ही उचित होगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

राजभवन के पास विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

रामेश्वर उरांव ने कहा कि इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी बुधवार को झारखंड समेत देश के अन्य गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ वर्चुअल मीटिंग की थी। इस दौरान सभी गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी परीक्षा के आयोजन के खिलाफ सामूहिक रूप से आंदोलन शुरू करने की बात की थी।

रामेश्वर उरांव ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी जेईई और नीट को फिलहाल स्थगित करने की वकालत की है और उन्होंने कहा है कि इन परीक्षाओं में बैठने वाले छात्र-छात्राएं अपने स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर चिंतित हैं।





from Dainik Bhaskar 
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads