काेचिंग संस्थानों के इशारे पर कांग्रेस-झामुमो कर रहे परीक्षा का विरोध - AKB NEWS

काेचिंग संस्थानों के इशारे पर कांग्रेस-झामुमो कर रहे परीक्षा का विरोध

भाजपा ने आरोप लगाया है कि बड़े कोचिंग संस्थानों के इशारे पर कांग्रेस-झामुमो नीट-जेईई परीक्षाओं का विरोध कर रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा है कि अपनी अकर्मण्यता छुपाने के लिए हेमंत सरकार इन परीक्षाओं को ढाल बना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को पहले यूनिवर्सिटी परीक्षाओं और जेपीएससी इंटरव्यू पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

कुणाल ने कहा कि जेपीएससी द्वारा विभिन्न इंटरव्यू और चयन को लेकर तिथियां घोषित की गई हैं। कोल्हान विश्वविद्यालय, रांची विश्वविद्यालय, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय सहित राज्य के सभी यूनिवर्सिटी अपने छात्रों की परीक्षाएं लेने पर अडिग हैं, लेकिन झारखंड सरकार महज राजनीति से प्रेरित होकर जेईई-नीट पर निशाना साध रही है।




from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads