दूध का दाम प्रति किलाे 10 रुपए बढ़ाने का लिया निर्णय - AKB NEWS

दूध का दाम प्रति किलाे 10 रुपए बढ़ाने का लिया निर्णय

धनबाद जिला यादव महासभा की बैठक मंगलवार काे धैया में हुई। पशु चारा की कीमतों में वृद्धि काे देखते हुए दूध का दाम बढ़ाने का निर्णय लिया गया। 40 से 45 रुपए प्रति किलो दूध का दाम बढ़ाकर 50 रुपए प्रति किलाे करने पर सहमति बनी। महासभा के प्रधान सचिव बैजनाथ यादव ने बताया दूध के दाम 50 रुपए करने की मांग को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल डीसी और एसडीओ से मिलेगा। कोरोना काल में पशु चारा की कीमत में वृद्धि हुई है।

ऐसे में 40 से 45 रुपए प्रति किलो की दर से दूध बेचकर खटाल संचालक पशु पालने में असमर्थ हैं। महासभा प्रशासन से मिलकर दर निर्धारित करने की मांग करेगा। उन्हें अपनी विवशता से अवगत कराएगा। उनसे रेट बढ़ाने में मदद मांगेंगे। बैठक में महासभा के अध्यक्ष लाल मुनी सिंह यादव, कार्यकारी अध्यक्ष जयराम यादव, कोषाध्यक्ष बालेश्वर यादव, गाेपाल यादव आदि मौजूद थे।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads