पीएमसीएच ले जाने की बात कह लेकर गए निरसा काेविड सेंटर, मरीजों ने किया हंगामा - AKB NEWS

पीएमसीएच ले जाने की बात कह लेकर गए निरसा काेविड सेंटर, मरीजों ने किया हंगामा

कोविड टेस्ट अभियान के दौरान गोविंदपुर में संक्रमित निकले 11 लोगों ने निरसा कोविड केयर सेंटर में हंगामा किया। उनका कहना था कि गाेविंदपुर प्रखंड में काेविड टेस्ट कराया गया। यहां बताया गया कि रिपाेर्ट पाॅजिटिव है। लेकिन काेई कागज नहीं दिए गए। कहा गया कि पीएमसीएच भेजा जाएगा, वहां फिर से जांच होगी। लेकिन, पीएमसीएच के बजाए निरसा पाॅलिटेक्निक स्थित काेविड सेंटर ले आए और भर्ती होने की बात कहने लगे। उन्हें बरगला कर झूठ बाेलकर काेविड सेंटर भेेज दिया गया। विराेध में मरीजाें ने सेंटर में भर्ती हाेने से इनकार कर दिया और सेंटर के बाहर बैठे गए। बहुत समझाने पर शाम 5 बजे सभी मरीज सेंटर में भर्ती हुए।

नाेडल अफसर से नाेक-झाेंक

मरीजाें ने नाेडल अफसर डाॅ. विकास कुमार राणा पर नाराजगी जताई। मरीजाें का कहना था कि किसी भी मरीज में काेराेना का लक्षण नहीं है।

संक्रमित पाए गए मरीजाें में झूठ बाेलकर सेंटर भेजे जाने काे लेकर आक्राेश था। मरीजाें को सच बताकर अस्पताल भेजा जाना चाहिए। समझाने के बाद सभी मरीज शांत हुए। अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। - डाॅ विकास कुमार राणा, नाेडल पदाधिकारी





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads