कर्पूरी भवन का नाम मिटाने पर 11 लोगों पर एफआईआर
चौपारण प्रखंड के एनएच टू के जोकट में जननायक कर्पूरी भवन में लिखा जननायक के नाम को मिटाना असामाजिक तत्वों को महंगा पड़ा। ग्रामीणों के आवेदन पर जन नायक के नाम को मिटाकर जन सामुदायिक भवन लिखने एवं विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप में 11 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुआ है। दर्ज कांड संख्या 322/2020 में प्रकाश साव, राजू साव, बिनोद साव, दीपेन सिंह, छोटन सिंह, उमेश राणा, सचिन यादव, उज्वल सिंह, दीपक प्रसाद केसरी, सकलदेव यादव एवं मुकेश सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
ज्ञात हो कि 2006/07 से उक्त भवन की दीवार पर जन नायक कर्पूरी ठाकुर प्रधान कार्यालय राष्ट्रीय नाई महासभा इकाई चयप्रगना लिखा गया था। जहां कई सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यक्रम होते आए। 06 सितंबर को उक्त लोग हुजूम बनाकर भवन के पास पहुंचे और भवन लिखा जन नायक कर्पूरी ठाकुर के नाम को मिटा दिया। सूचना के बाद सीओ नितिन शिवम गुप्ता एवं थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मामले का जांच किया।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें