डिमना हिल व्यू कॉलोनी की घटना, मां से गमछा मांग व्यवसायी के 13 साल के बेटे ने लगाई फांसी, मौत
एमजीएम थाना अंतर्गत हिल व्यू कॉलोनी निवासी श्याम टाइल्स के मालिक श्रीधर शर्मा के इकलौते पुत्र गजानंद शर्मा (13) ने शनिवार की शाम छत की ग्रिल पर गमछा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मां ने शाम 4.30 बजे उसे फंदे से झूलते देखा। करीब 3.30 बजे वह मां से गमछा मांगकर छत पर गया था। एक घंटे बाद मां ने उसे फंदे से झूलता देखा तो वह बेसुध हो गई। परिजन उसे गंगा मेमोरियल अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक एसएस अकादमी स्कूल के कक्षा पांचवीं का छात्र था। सूचना पाकर पुलिस श्रीधर शर्मा के घर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पड़ोसियों के अनुसार गजानंद मोबाइल को लेकर तनाव में था। तीन-चार दिनों से मोबाइल पर उसे कोई इनाम जीतने का लालच दे रहा था। इनाम के लिए उसे 16 हजार जमा करने के लिए कहा था। उसने यह बात पिता को भी बताई थी। पिता ने उसे समझाया भी था।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें