BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
2017 के बाद इस बार भी अपनी क्षमता के अनुसार नहीं भर पाया हटिया डैम, मानसून अब समाप्ति की ओर, तेज बारिश की उम्मीद कम
वर्ष 2017 के बाद अब इस वर्ष भी हटिया डैम अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं भर पाएगा। मानसून करीब-करीब समाप्त हो चुका है। इसलिए, अब बारिश से अधिक उम्मीद नहीं बची है। लेकिन, सितंबर अंत तक हटिया डैम में इस बार पर्याप्त पानी का भंडारण हो चुका है। गर्मी में हटिया डैम से न तो पानी की दिक्कतें होगी और न ही राशनिंग की नौबत आएगी।
गेतलसूद डैम में पर्याप्त भंडारण, नहीं होगी गर्मी में दिक्कत...शहर के सबसे बड़े क्षेत्र में आपूर्ति करने वाला गेतलसूद (रूकका) डैम में सितंबर समाप्ति तक 26.8 फीट पानी है। वहीं, शहर के सबसे कम क्षेत्र में आपूर्ति करने वाला गोंदा डैम क्षमता के अनुरूप भरा। इस बार चार बार डैम का फाटक खोला गया।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें