BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
Environment
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
4 को रांची में हो सकती है बारिश,मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 2 और 3 अक्टूबर को विभाग ने कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी जताई है
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार तक रांची में मौसम साफ रह सकता है। शुक्रवार को शहर में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश हो सकती है। शनिवार को विभाग ने रांची में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने बुधवार से लेकर शनिवार तक राज्य के उत्तरी और दक्षिणी जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। 2 और 3 अक्टूबर को विभाग ने कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी जताई है।
रविवार से राज्य के लगभग सभी स्थानों पर बारिश हो सकती है। रांची में मंगलवार को सुबह से मौसम साफ रहा। दोपहर तक कड़कती धूप के बाद शाम में हल्के बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश भी हुई। शहर का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें